November 15, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कठघरे में चिदंबरम बोले मुझे लगा बड़ा कोर्ट रूम मिलेगा

आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम आज पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं। कोर्ट में पहुंचते ही चिदंबरम ने सबसे पहले अपने वकील विवेक तन्खा, कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात की। इसके बाद चिदंबरम को कठघरे में खड़ा किया गया।
इस दौरान चिदंबरम ने सीबीआई अधिकारियों से चुटकी लेते हुए कहा कि यह कोर्ट रूम तो बहुत छोटा है। मुझे बड़े कोर्ट रूम की उम्मीद थी। क्या कोर्ट के सभी कोर्ट रूम छोटे हैं। इस पर सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के सभी कोर्ट रूम छोटे हैं। चिदंबरम मुस्कुराते रहे। फिलहाल पूरे मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। दोनों पक्षों की ओर से दलील दी जा रही है।
खचाखच भरे कोर्ट रूम के बाहर भी लोगों की भीड़ है। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट रूम का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, जिसे जज मना कर दिया। जज ने कहा कि दरवाजा बंद मत करो। बाहर के सभी लोगों से चुप रहने को कहें। यदि वे सुन सकते हैं तो वे सुनें, यदि वह सुनना चाहते तो हम कुछ नहीं कर सकते।

Share to...