यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए दिन सूबे में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने की बात करते हैं, लेकिन अपराधी हर रोज कोई न कोई वारदात अंजान देकर उनके दावों की हवा निकाल देते हैं। अब यूपी वेस्ट के सहरानपुर में अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक पत्रकार और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक बड़े हिंदी अखबार के फोटो पत्रकार आशीष उम्र 23 और उसके भाई आशुतोष उम्र 19 की उनके पड़ोसी महिपाल सैनी ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि महिपाल और आशीष के बीच गोबर फेंकने को लेकर विवाद था। रविवार सुबह इसे लेकर बात बढ़ने पर महिपाल और उसके बेटे ने आशीष के घर में घुसकर उसे और उसके भाई आशुतोष को गोली मार दी। दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिनेश ने बताया कि हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गयी हैं। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने का एलान किया है। उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस मामले में सख्त कार्यवाही करने के आदेश भी दिये हैं।
सहारनपुर में घर में घुसकर पत्रकार समेत 2 की हत्या

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’