दुनियाभर के मुस्लिम धर्मावलंबी आज सोमवार ईदुज्जुहा बकरा-ईद का त्योहार मना गया। इस्लाम में इस त्योहार को कुर्बानी के पर्व के रूप में जाना जाता है। देशभर में इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोगों ने मस्जिदों और ईदगाह पर जाकर विशेष नमाज अदा की और गले लगकर एक-दूसरे को बधाई दी। अनुच्छेद 370 हटने के बाद के हालातों में जम्मू-कश्मीर में भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया और वहां कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच लोग घर से बाहर निकले और मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत देश की अन्य हस्तियों ने कुर्बानी के इस त्योहार पर लोगों को बधाई दी है। लोगों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि ईदुज्जुहा पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि इससे समाज में शांति और खुशहाली की भावना बढ़ेगी। ईद मुबारक।
जम्मू-कश्मीर समेत देशभर में मनाई ईद, पीएम मोदी ने भी दी बधाई

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित