April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल की चौथी सवारी, उमा-महेश के रूप में दिए बाबा महाकाल ने दर्शन, Video

सावन के आखिरी सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की चौथी सवारी महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे निकाली। सवारी के पहले सभामंडप में भगवान के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप का पूजन होगा। पूजन आरती के बाद स्वरूप को पालकी में विराजमान कर सवारी रवाना की गई। सवारी में पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, बैलगाड़ी पर गरुड पर शिव तांडव और नंदी पर उमा-महेश के स्वरूप में दर्शन दिए। तय समय अनुसार शाम 4 बजे सवारी निकाली लेकिन श्यामू हाथी के स्वस्थ्य के चलते सवारी का भक्तों कुछ ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ा। सवारी में भगवान के चौथे स्वरूप उमा-महेश के दर्शन नंदी पर हुए। जैसा की आप वीडियों में देख सकते है बाबा महाकाल शाही ठाठ बाट के साथ मंदिर से बाहर आए।

सवारी में कई भजन मंडलियां शिव भक्ति में लिन नजर आई। मंजीरे की ताल और डमरू की थाप पर भक्त जुमते रहे। सवारी के आने का संदेश कड़ाबिन की अतिशबाजी के साथ दिया गया। घुडसवार पुलिस बल और सशस्त्र पैदल पुलिस के साथ पुलिस बैंड सवारी की आगवानी कर रहे थे। सवारी में 15 अगस्त का भी रंग नजर आया। सवारी में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट, कलेक्टर शशांक मिश्रा, एसपी सचिन अतुलकर, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और अन्य गणमान्य नागरिक पैदल चले। महाकाल मंदिर से सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामघाट पहुंची। यहां पूजन के बाद पुनः मंदिर आई।

Share to...