April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में खुले कपाट

उज्जैन में नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर के कपाट रात्रि 12:00 बजे खोले गए । मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत श्री प्रकाश पुरी महाराज ने विधि-विधान से श्रीनाग चंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया ।

इस अवसर पर आईजी राकेश गुप्ता सपरिवार, कलेक्टर शशांक मिश्र सपरिवार, विधायक महेश परमार, विधायक डॉ मोहन यादव, विधायक रामलाल मालवीय, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर, एडीएम डॉक्टर आरपी तिवारी, महाकाल मंदिर प्रशासक अवधेश शर्मा, अपर कलेक्टर ऋषव गुप्ता, आंतरिक व्यवस्था प्रभारी एसएस रावत, अपर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे ।

साल में एक बार खुलते है पट, लाखों श्रद्धालु करते है दर्शन, महाकाल नगरी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा

श्री नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा के पूजन के पश्चात श्री नाग चंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया । पूजन अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए । साल में एक बार खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए 4 अगस्त की शाम से ही कतार में लगकर श्रद्धालु पट खुलने का इंतजार कर रहे थे । जिन श्रद्धालुओं को भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करना थे उनके लिए प्रवेश की अलग से व्यवस्था की गई थी ।

Share to...