वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। भारतीय क्रिकेट टीम 3 अगस्त से अपने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज करेगी। टीम इंडिया 3 टी-20 मैचों की सीरीज से इस दौरे की शुरुआत करेगी, जिसके पहले 2 मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। इसके अलावा टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। वर्ल्ड कप हार के बाद पहली बार कप्तान विराट कोहली भारत में किसी आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।
वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच टकराव की खबरें आ रही हैं। ऐसे में यह मामला प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उठा। विराट कोहली से पूछा गया कि रोहित से उनके टकराव वाली खबर में कितनी सच्चाई है? वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद से ही उनके और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं।
रोहित शर्मा के साथ अनबन की खबरों पर विराट कोहली ने कहा कि मैंने हाल ही में मीडिया में काफी खबरें सुनी हैं, लेकिन मैं इतना ही कह सकता हूं कि टीम का माहौल ठीक है और तभी टीम अच्छा कर रही है। अगर टीम के अंदर चीजें सही नहीं होतीं तो हम वो सब हासिल नहीं कर पाते जो हमने किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम गेम जरूरी होता है।
रोहित के साथ अनबन की बात महज अफवाह : विराट कोहली

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान