मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र हत्याकांड के लिये कांग्रेस और सपा के नेताओं को रविवार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें इसकी सजा के लिये तैयार रहना चाहिये। योगी ने सोनभद्र के उम्भा गांव में बुधवार को जमीन पर कब्जे को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गये लोगों के परिजन से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस वारदात की तह में जाएगी और घड़ियाली आंसू बहाने वालों का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने सपा को भी घेरे में लेते हुए कहा कि यह बात सामने आयी है कि इस मामले की तह में कांग्रेस के नेताओं का पाप है। जिन लोगों ने यह पाप किया, उनकी समाजवादी पार्टी के साथ आर्थिक साझेदारी रही है। उन लोगों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्यवाही भी की है। योगी ने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस और सपा के नेता इस पाप के लिये जिम्मेदार हैं और इसकी सजा के लिये उन्हें तैयार भी रहना चाहिये। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने करीब 30 घंटे तक मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में हिरासत में रहने के दौरान शनिवार को सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी।
सोनभद्र हत्याकांड : कांग्रेस और सपा के जो नेता इसके पीछे हैं तैयार रहें : सीएम योगी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण