मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की बेटी का गुरुवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। यह शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री थी। पिछले साल ही 1 मई को शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भारती की शादी कराई थी। जानकारी के अनुसार बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे, जहां मृत बेटी को देखकर उनके आंसू छलक उठे।
भारती यहां नगर पालिका में काम करती थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गुरुवार दिन में उनकी तबीयत बिगड़ गई, जहां परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, सही समय पर इलाज ना मिलने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। शाम के समय रंगई स्थित शमशान घाट पर भारती का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पूर्व सीएम चौहान सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में रायपुर गए हुए है, जिस कारण वो अंतिम दफा अपनी दत्तक पुत्री को देख नहीं पाए।
इस मामले में डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर परिजनों का गुस्सा फूट रहा है। जानकारी के अनुसार भारती की तबीयत हर एक मिनट खराब होती जा रही थी, लेकिन डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के चक्कर में पूर्व सीएम चौहान की बेटी को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा था। आखिरकार काफी समय बीत जाने के बाद जब डॉक्टर आए तो आनन-फानन में इलाज शुरू हुआ और डॉक्टरों ने थोड़े बहुत चेकअप के बाद ही भारती को मृत घोषित कर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक बेटी का हुआ निधन

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा