April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सोनभद्र में जमीन विवाद में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि फायरिंग में 20 लोग घायल भी हुए हैं।
वारदात सोनभद्र के घोरावल कस्बे के उभ्भा गांव की है जहां जमीन को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची घोरावल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक खुद घटनास्थल पहुंचे।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गोली चलने से 9 लोगों की मौत हो गई, बाद में एक और व्यक्ति मारा गया। पुलिस ने बताया कि सपाही गांव प्रधान यज्ञ दत्त और उनके समर्थकों ने जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृताकों के परिवारों से संवेदना व्यक्त है और घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल इलाज की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

Share to...