April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कर्नाटक : कांग्रेस और जेडीएस संकट में, सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक में एक के बाद एक कई विधायकों के इस्तीफे करने से संकट में घिरी कांग्रेस-जद एस गठबंधन सरकार संकट और ज्यादा मंडराने लगा है। सोमवार को पहले निर्दलीय विधायक ने नागेश ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस के सभी 21 मंत्रियों ने मंत्रीपद छोड़ दिया। एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्रियों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर फैसला पार्टी पर छोड़ दें।
कांग्रेस के बाद जेडीएस के भी सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। कर्नाटक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस की तरह जेडीएस के भी सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, नए कैबिनेट का जल्द पुनर्गठन होगा।
वहीं कर्नाटक के मंत्री एवं निर्दलीय विधायक एच नागेश ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया और एच डी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेकर राज्य में सत्तारूढ़ जदएस-कांग्रेस की सरकार को एक और झटका दिया है। हाल ही में लघु उद्योग मंत्री के तौर पर मंत्रालय में शामिल किए गए नागेश ने यहां राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और त्यागपत्र सौंपा।

Share to...