April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीटेट परीक्षा की आंसर-की जल्द होगी जारी

सीटीईटी परीक्षा की आंसर.की जल्द आने वाले दिनों में जारी की जाएगी। सीटेट परीक्षा की आंसर.की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 जुलाई को देश भर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। सीटीईटी परीक्षा देश के 104 शहरों में आयोजित हुई थी। इस साल सीटेट परीक्षा के लिए कुल 20,84,174 लोगों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा में 14 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
उम्मीदवार सीटेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करें।
आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी, उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डिजीलॉकर के माध्यम से मिलेगा सर्टिफिकेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को अंक प्रपत्र एवं सफल अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट उनके डिजीलॉकर खाता में डिजिटल-स्वरूप में प्रदान करेगा। उपरोक्त अभ्यर्थियों के डिजीलॉकर खाते खोले जाएंगे एवं खातों से संबन्धित विवरण, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रेषित किया जाएगा। सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के अनुसार, अंक/प्रपत्र एवं पात्रता/प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में हस्ताक्षरित होंगे एंव विधिक रूप से मान्य होंगे।

दस्तावेजों की रहेगी सुरक्षा
बेहतर सुरक्षा के दृष्टिगत, अंक/प्रपत्र एवं पात्रता/प्रमाण पत्र क्यूआर कोड युक्त होंगे। क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है एवं पुष्टि डिजीलॉकर मोबाइल एप के माध्यम से की जा सकती है।

Share to...