पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में एक इमारत में आग लग गई। इसी इमारत में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय का कार्यालय है। दिल्ली दमकल सेवा विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को दोपहर में आग लगने की जानकारी का फोन आया था, जिसके बाद दमकल विभाग की 22 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया।
कड़कड़डूमा में स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’