April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विधायक आकाश विजयवर्गीय को पार्टी की अनुशासन समिति ने जारी किया नोटिस

बीजेपी की अनुशासन समिति ने इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आकाश विजयवर्गीय ने बीते महीने नगर निगम के कर्मचारी की सरेआम बल्ले से पिटाई कर दी थी। आकाश के इस व्यवहार से पूरे देश की सियासत में हलचल मच गई थी और पीएम मोदी ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की थी। नाराज पीएम ने संसदीय दल की बैठक के दौरान साफ कर दिया था कि आकाश विजयवर्गीय का व्यवहार अस्वीकार्य है और उनके खिलाफ कार्यवाही करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा था कि अगर हमें एक विधायक खोना पड़ता है, तो यही सही। ऐसा दोबारा होने से रोकने के लिए हमें उदाहरण प्रस्तुत करना होगा।
निगम अधिकारी की क्रिकेट बैट से पिटाई किए जाने का जिक्र इंदौर की घटना के रूप में करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह कोई भी हों, किसी के भी पुत्र हों, इस तरह का घमंड और व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और उनके खिलाफ कार्यवही की जानी चाहिए।

Share to...