April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ट्रेन में सफर कर रहे थे 113 मदरसा छात्र, संदिग्ध होने की सूचना पर पुलिस ने ट्रेन उतारा

मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे लगभग 113 मदरसा छात्रों को शनिवार को संदेह के आधार पर बरेली रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र ने बताया कि आनंद विहार-मालदा टाउन ट्रेन में 100 से ज्यादा संदिग्ध बच्चों के होने की सूचना मिली थी। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर उन बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने स्टेशन पर उतार लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वे बच्चे अलग-अलग मदरसों के हैं, जो छुट्टी के बाद वापस जा रहे थे। उनके नाम-पते की तस्दीक की जा रही है। बच्चे दिल्ली, हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद के मदरसों के बताये जा रहे हैं।
साथ ही चन्द्र ने बताया कि इन बच्चों के पास उपलब्ध परिचय-पत्र, आधार कार्ड, उनके घर और मदरसों के बताये गये पतों की पड़ताल से पता चला है कि वे अलग-अलग मदरसों के छात्र हैं और वापस मदरसे जा रहे हैं। उन्हें अगली ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया है कि अभी जांच चल रही है। जरूरत पड़ी तो उन्हें फिर बुलाया जाएगा।

Share to...