April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प बंगाल में हालत देखते हुए राज्यपाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने राज्य के हालातों के मद्देनजर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में राज्य में हो रही हिंसा की घटनाओं और लॉ एंड ऑर्डर पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प बंगाल से हिंसा की खबरें आती हैं। बीजेपी और टीएमसी के बीच की राजनीतिक खींचातनी इनके कार्यकर्ताओं के बीच खूनी रंग में बदलती जा रही है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर गुंडागर्दी का आरोप लगाती हैं।
भाजपा बार.बार आरोप लगाती रही है कि टीएमसी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं और उनका कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। बुधवार को इसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी लाल बाजार मार्च निकाल रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ पार्टी ने कोलकाता के लाल बाजार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया जहां कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं पुलिस की तरफ से उनपर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
दर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। मुख्यालय के बाहर बीजेपी का झंडा लहराने वालीं 5 महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। बीजेपी के मार्च को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बंगाल में आज भी एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की खबर आई है। मालदा में बीजेपी कार्यकर्ता असित सिंह का शव मिला है। असित सिंह पिछले दो दिन से लापता थे और आज उनका शव घर से थोड़ी दूर मिला। कल भी नॉर्थ 24 परगना में एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। बंगाल में जब से बीजेपी का जनाधार बढ़ा है, हर दिन वहां से हिंसा और खूनखराबा भी ख़बरें आ रही हैं।

Share to...