देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू की वजह से लोगों का हाल बुरा है। इलाहाबाद, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार को तापमान में कुछ कमी आई लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक राजधानी में पारा 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। यहां तक कि दक्षिण भारत भी भीषण गर्मी से बच नहीं पाया है, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु के कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है।
महाराष्ट्र का विदर्भ इलाका सबसे बुरी तरह प्रभावित है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 48 डिग्री तापमान पहुंच गया था जबकि मई के अंत में ब्राह्मपुरी में तापमान 47.8 डिग्री पहुंच गया। मध्य भारत में लू का प्रकोप जारी है। राजस्थान में इसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है और बीकानेर में सर्वाधिक 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी की यही स्थिति बनी रह सकती है और तापमान बढ़ सकता है, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है।
भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बढते पारे से बेहाल

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित