जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 मई से शुरू कर दी है। इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन करता है। राज्यपाल इस बोर्ड के अध्यक्ष हैं। एसएएसबी ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल ने यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया है, पायलट आधार पर।
श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर उमंग नरुला ने कहा है कि यात्रा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हर दिन 500 यात्रियों को 2 रास्तों के जरिए ले जाया जाएगा। 250 को पहलगाम और अन्य 250 यात्रियों बालटाल के रास्ते ले जाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए यात्री का मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से लगेगा।
इस बार एक नई पहल के रूप में श्राइन बोर्ड यात्रा परमिट फॉर्म के क्यूआर कोडिंग/ बार कोडिंग को भी लागू किया गया। क्यूआर कोड यात्री के डेटाबेस से जुड़ा हुआ है। क्यूआर कोड वाले वाईपीएफ को एक्सेस कंट्रोल गेट्स डोमेल और चंदनवारी और मध्यवर्ती शिविरों दोनों में स्कैन किया जाएगा।
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त