जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों को यहां के गोपालपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तड़के तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एक घर में मौजूद आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पुंछ में ट्रेनिंग संबंधित घटना में एक जवान शहीद हो गया। शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जवान की मौत आईईडी ब्लास्ट में हुई। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने इस खबरों का खंडन कर दिया।
पुलिस के अनुसार घर में और आतंकी छिपे हो सकते हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। कुलगाम में एहतियातन मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई। दूसरी ओर, आतंकियों ने पुलवामा में एक बैंक के बाहर सीआरपीएफ की चौकी पर ग्रेनेड फेंका। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
मुठभेड़ में 2 हिजबुल आतंकी मारे गए, ट्रेनिंग के दौरान जवान शहीद

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट