चक्रवाती तूफान फानी ने पिछले हफ्ते देश भर में जमकर उथल-पुथल मचाई। इसकी वजह से कई राज्यों में भारी जानमाल का नुकसान भी झेलना पड़ा। हालांकि फानी ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत भी दी थी। अब फिर से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, जल्द ही उन्हें मौसम की बेरुखी से बड़ी राहत मिलने वाली है। इस सप्ताहंत तक दिल्ली-एनसीआर समेत पहाड़ी और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी स्काइमेट ने अगले 2 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। एजेंसी के अनुसार 10 मई से दिल्ली-एनसीआर समेत, महाराष्ट्र, आसाम, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हिमाचल व उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। इससे संबंधित इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।
स्काई मेट वेदर के अनुसार 10 से 13 मई के बीच मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल प्रदेश में पड़ेगा। हिमाचल के लिए तो मौसम विभाग ने भी जारी की है। हिमाचल में भारी बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस दौरान दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश और गरज-चमक का अनुमान जताया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश और तेज हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
फानी के चलते कई राज्यों में गर्मी से मिलेगी राहत, भारी बारिश का अनुमान

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला