पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम के नारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा है कि वह तो नारे लगाएंगे, जो बन पड़ता है, उखाड़ लो। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में मंगलवार को एक चुनावी रैली में अमित शाह ने मंच से ही जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके साथ ही भीड़ से भी जय श्रीराम के नारे लगवाए।
जय श्रीराम के नारे लगा रहे लोगों को फटकार रही ममता बनर्जी के वायरल वीडियो के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें खुली चुनौती दी है। इसके साथ ही अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर कांग्रेस पर भी हमला बोला। सोमवार को पीएम मोदी ने राजीव गांधी के नाम पर कांग्रेस को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।
अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि राजीव गांधी के समय बोफोर्स घोटाला, भोपाल गैस कांड, कश्मीरी पंडित नरसंहार और शांति सेना का ब्लंडर हुआ था या नहीं। क्या ये देश की जनता को मालूम नहीं है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में 295 लोकसभा सीट घूमने के बाद यहां आया हूं। हर जगह मोदी-मोदी का नारा सुना है। ये नारा देश की 125 करोड़ की जनता का आशीर्वाद है। एक ओर जनता मोदी को पीएम बनना चाहती है तो दूसरी ओर कांग्रेस, ममता बनर्जी और गठबंधन वाले मोदी को अपशब्दों से नवाज रहे हैं।
जय श्री राम के नारे लगाऊंगा, दीदी, जो बन पड़ता है उखाड़ लो : अमित शाह

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला