मध्य प्रदेश में भोपाल के सियासी युद्घ में साधु-संतों की पूरी टोली उतर आई है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की लड़ाई में आज साधु संत कूद पड़े। कम्प्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संतों ने आज दिग्विजय के लिए धुनी रमाई और हठयोग किया। संतों ने दिग्विजय की जीत के लिए हवन-पूजन भी किया। अब सवाल उठता है कि क्या साध्वी को हराने के लिए दिग्विजय हिंदुत्व का सहारा ले रहे हैं?
बीजेपी साध्वी प्रज्ञा को हिंदू अस्मिता के चेहरे के रूप में प्रचारित कर रही है। ऐसे में कांग्रेस के इस कदम को साध्वी के खिलाफ काउंटर के रूप में देखा जा रहा है। दिग्विजय ने इस दौरान साधुओं की मौजूदगी में अपनी पत्नी के साथ पूजापाठ और हवन किया। यहां साधुओं के लिए धूनी स्थल बनाया गया है, जहां साधु-संत हठयोग समेत तमाम योग मुद्राओं में नजर आए। खबर है कि साधु संत उनके समर्थन में रोड शो भी करेंगे। दिग्विजय सिंह के लिए कैंपेन करने वाले कंप्यूटर बाबा ने कहा कि बीजेपी सरकार 5 साल में राम मंदिर भी नहीं बना पाई, अब राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस का समर्थन किया था। उन्होंने शिवराज सरकार पर कई आरोप लगाए थे और कहा था, इस सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है, कांग्रेस को 5 साल का मौका देना चाहिए।
भोपाल में संतों ने रमाई धुनी, दिग्विजय के लिए हो रहा हठयोग

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट