चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर दूसरी बार अनुशासन का डंडा चलाया है। आयोग ने आजम खान को एक बार फिर से 2 दिन तक प्रचार करने से रोक दिया है। आजम खान 1 मई की सुबह 6 बजे से 48 घंटों तक के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे। इन 48 घंटों के दौरान आजम खान चुनावी रैली, रोड शो, इंटरव्यू, पब्लिक कॉन्टैक्ट नहीं कर पाएंगे। आजम खान ने 5 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल, 9 अप्रैल और 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अलग अलग जगहों पर विवादित बयान दिया था और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
चुनाव आयोग ने आजम खान पर दूसरी बार लगाया बैन

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम