April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया पत्नी का प्रचार, भड़के कांग्रेस उम्मीदवार

बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी में आए महज चंद दिन ही हुए हैं कि कांग्रेस नेताओं की नाराजगी उनके खिलाफ सामने आने लगी है। शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा के खिलाफ लखनऊ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कि शत्रु पार्टी धर्म निभाएं। शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने उन्हें बिहार की पटना साहिब सीट से उम्मीदवार बनाया है, जबकि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को सपा ने लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है। लखनऊ से कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को उतारा है। लखनऊ लोकसभा सीट पर गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के नामांकन और रोड शो में शामिल हुए, जो सपा उम्मीदवार हैं। इस पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम भड़क गए और कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी के प्रचार के लिए आए हैं, मेरा उनसे कहना है कि वो पार्टी धर्म निभाएं और मेरे लिए चुनाव प्रचार करें।
व्हीं लखनऊ से राजनाथ के खिलाफ सपा ने हाल ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को उतारकर राजनीतिक लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है, हालांकि तीनों ही मुख्य राजनीतिक दल के उम्मीदवार लखनऊ से बाहर के हैं। लखनऊ लोकसभा सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है।

Share to...