April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कन्हैया का गिरिराज सिंह पर हमला, कहा कि नाच न जाने पाकिस्तान टेढ़ा

जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तैयारी जोरों पर है। बिहार के बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार का मुकाबला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन से है। कन्हैया सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कन्हैया कुमार ने इस बीच पर पोस्ट लिखकर बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला। कन्हैया कुमार ने लिखा कि वीज़ा मंत्री जी पिछले 5 साल के अपने 5 बड़े काम भले न गिना पाएं, लेकिन पाकिस्तान का नाम 5000 बार ले चुके होंगे। पाकिस्तान उनके मन में इस तरह समा गया है कि उन्हें केरल में पाकिस्तान नज़र आ रहा है। इस जज़्बे को क्या नाम दिया जाए? अगर वे थोड़ा समय अपने देश को दे पाते, तो आज बेगूसराय में हमें उद्यमों का विकास दिखता, लेकिन हमें क्या दिखता है? कभी केरल में पाकिस्तान देखने वाले मंत्री जी के बयान का वीडियो तो कभी भारतीयों को पाकिस्तान भेजने वाले बयान का वीडियो, राजनीति का वीडियोकरण हो गया है। ज़मीन के मुद्दों की बात नहीं होती, बस हवा-हवाई मुद्दों के शोर में असली मुद्दों का दबाया जाता है।

Share to...