भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में गुरुवार दोपहर हंगामा हो गया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेका गया। हालांकि जूता उनके पास से होकर गुजर गया। घटना के बाद हमला करने वाले शख्स को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। गौरतलब है कि जीवीएल नरसिम्हा उस वक्त साध्वी प्रज्ञा के नामांकन के ऊपर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भूपेंद्र यादव भी उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। जूता फेंकने वाले शख्स का नाम डॉ शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। यह कानपुर का रहने वाला है। फिलहाल भार्गव को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
बीजेपी नेता नरसिम्हा पर डाक्टर ने फेंका जूता

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत