कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन कर रहे हैं। बुधवार को देवड़ा ने कारोबारियों और अधिकारियों के समर्थन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इसमें कई छोटे कारोबारियों के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और कोटक महिंद्र बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक भी देवड़ा को समर्थन जताते दिखाई दे रहे हैं।
मिलिंद ने ट्विटर पर अपने वीडियो में लिखा है कि छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक, हर किसी के लिए दक्षिण मुंबई का मतलब है बिजनेस। हमें दक्षिण मुंबई में बिजनेस वापस लाना होगा और युवाओं के लिए नौकरी हमारी प्राथमिकता बनानी होगी।
इस अंबानी ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर