April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सोयाबीन प्लांट में लगी भीषण आग

दीपक सक्सेना। शाजापुर जिले के कालापीपल स्थित सोयाबीन प्लांट में भीषण आग लग गई है, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास की दमकलो को भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए सूचना दी गई है। शाजापुर जिले के कालापीपल स्थित सोयाबीन प्लांट परिसर में रखे भूसे और डिओसी के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। शाम को लगी आग की सूचना पर कालापीपल की दमकल मौके पर पहुंची है और आसपास के नगरों से भी आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन बुलाए गए है, बताया जा रहा है कि आग तेज हवा आंधी के बाद अज्ञात कारण से लगी और फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, आग सोयाबीन प्लांट में जहां तेल का भंडार होता है अभी वहां तक नहीं पहुंची है, यदि आग की लपटे वहां पहुंची तो बड़ा हादसा और नुकसान हो सकता है।

Share to...