April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राहुल की एडिटेड फोटो और अभद्र टिप्पणी के मामले में कोचिंग संचालक पर प्रकरण दर्ज

उज्जैन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट को ले कर विगत दिनों कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल ने एसपी को लिखित शिकायत की थी बताया जा रहा था। राहुल गांधी के फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए दाढ़ी और टोपी लगा दी गई थी और फेसबुक पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके खिलाफ उज्जैन आईटी एवं सोशल मीडिया सेल जिला अध्यक्ष साहिल देहलवी ने एसपी को लिखित शिकायत की थी साहिल ने बताया की चौकीदार मनीष विजयवर्गीय नाम से एक फेसबुक अकाउंट है जिसके ज़रिये लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट आ रही है। राहुल गांधी के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है जिसके कारण कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। गौरतलब है कि वर्तमान में आचार संहिता लागू है और चुनाव के मद्देनजर इस तरह की पोस्ट माहौल खराब कर सकती है।
पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी बताया जा रहा है कि ये फेसबुक अकाउंट इंग्लिश कोचिंग क्लास संचालक मनीष विजयवर्गीय के नाम है पुलिस ने मनीष के खिलाफ धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया है आरोपी अभी गिरफ्तार नही किया गया है।

Share to...