April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीजेपी ने जारी की एक और लिस्ट, सोनिया गांधी के खिलाफ इसे दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की 16वीं सूची जारी की। बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ ईस्ट से भाजपा के मौजूदा सांसद किरीट सोमैया का टिकट काटा है। बीजेपी ने किरीट सोमैया की जगह मनोज कोटक को टिकट दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना ने किरीट के नाम का विरोध किया था। उधर, रायबरेली से बीजेपी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्य को उतारा है, और उनके पुत्र तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आज़मगढ़ सीट पर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है।
इससे पहले बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट काटा था। आडवाणी की जगह बोजपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे, वहीं, मुरली मनोहर जोशी की कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया है। सत्यदेव पचौरी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वह कानपुर के गोविंद नगर निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य भी हैं।

Share to...