April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जमुई में पीएम मोदी ने मांगा और समय, 70 साल में नहीं हुआ 5 साल में कैसे होता

मिशन 2019 की तैयारियों में ज़ोर-शोर से जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में जनता से काम करने के लिए और समय की मांग की। पीएम मोदी ने जमुई में कहा कि कांग्रेस जो 70 साल में नहीं कर पाई, वो हम 5 साल में कैसे कर पाते? इसके लिए हमें और समय चाहिए। बता दें कि पीएम मोदी जब पहले चुनाव प्रचार के लिए जाते थे तो कहते थे कि कांग्रेस को आपने 70 साल दिए हमें सिर्फ 60 महीने दीजिए, लेकिन पीएम मोदी ने अब और समय की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 साल में बहुत काम अधूरा रह गया है, जिसे पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है। इसके अलावा पीएम मोदी ने रैली के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सत्ता में आते हैं, पूरी शासन प्रणाली को रिवर्स गीयर लग जाता है। सीधी चल रही देश की गाड़ी, पीछे की तरफ चलने लगती है। अगर कोई नौजवान भटके हैं, उनको मुख्यधारा में लाने का हर संभव प्रयास हमने किया है। यूपीए के आखिरी 5 वर्षों में नक्सली-माओवादी विचारधारा से प्रभावित जितने युवाओं ने सरेंडर किया, उससे ढाई गुना ज्यादा युवा पिछले 5 साल में मुख्यधारा में आए हैं।

Share to...