उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कठोली गांव में टीवी में आग लग जाने से कमरे में धुआं फैल गया और 3 बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। सांस के साथ धुआं अंदर जाने की वजह से एक बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि कठोली गांव में एक ही परिवार के 4 बच्चे 12 साल का फरदीन, 11 साल की शबनम, 10 साल की शिफा और एक अन्य अपने घर में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी में आग लग गयी और कमरे में धुंआ फैल गया। दम घुटने के कारण 3 बच्चों की मौत हो गयी।
टीवी में आग लगने से 3 बच्चों की मौत

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण