अंधाधुंध विकास की कीमत केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों को भी चुकानी पड़ती है। यही हाल इस वक्त भारत की भी है। तेजी से विकास की वजह से भारत के 7 शहर दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गए हैं। इनमें से भी 05 शहर देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एनसीआर का इलाका पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित है।
एयर विजुअल और ग्रीनपीस द्वारा जारी वायु प्रदूषण की रिपोर्ट में वर्ष 2018 के 12 महीनों में दुनिया के 73 देशों के 3095 शहरों में वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। रिपोर्ट में टॉप 10 प्रदूषित शहरों में भारत के अलावा 02 पाकिस्तान और 01 चीन का शहर शामिल है। अगर दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों की बात करें तो इसमें 22 शहर भारत के, 05 शहर चीन के, 02 शहर पाकिस्तान के और 01 शहर बांग्लादेश का शामिल है।
एनसीआर का प्रमुख औद्योगिक शहर गुड़गांव को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। वर्ष 2018 में गुड़गांव का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 135.8 रिकॉर्ड किया गया है, जो कि अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा निर्धारित मानक से 3 गुना ज्यादा है और बेहद खराब श्रेणी में आता है। नवंबर व दिसंबर 2018 में गुड़गांव में पीएम 2.5 का स्तर 200 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा सबसे प्रदूषित शहरों की टॉप 10 सूची में एनसीआर का शहर गाजियाबाद, फरीदाबाद, भिवाड़ी और नोएडा भी शामिल है। इनके अलावा पटना और लखनऊ भी टॉप 10 सूची में क्रमशः सातवें और दसवें नंबर पर हैं।
दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में से 22 भारत के

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम