April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोदी सरकार का 6 करोड़ लोगों को बड़ा तोहफा

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज दर में इजाफा किया है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज दर 8.65 फीसदी कर दी गई। इससे पहले ईपीएफओ ने 2017-18 में अपने अंशधारकों को पीएफ पर 8.55 फीसदी का ब्याज दिया था। इस हिसाब से पीएफ में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आसान भाषा में समझें तो नौकरीपेशा लोगों को पीएफ पर सरकार अब पहले से ज्यादा ब्याज देगी। इसका फायदा 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा।

Share to...