April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वीएचपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का 91 साल में निधन

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति विष्णु हरि डालमिया का 91 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। डालमिया कई दिनों से बीमार थे। 13 जनवरी को ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। शाम निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
डालमिया फिलहाल श्रीराम जन्मभूमि न्यास के ट्रस्टी और वीएचपी के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य थे। 1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन में डालमिया ने अशोक सिंघल और गिरिराज किशोर के साथ प्रमुख भूमिका निभाई थी।

Share to...