अभिनेता अनुपम खेर की आने वाली फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है। इस फिल्म को लेकर मुजफ्फरपुर की कोर्ट में याचिकाकर्ता सुधीर ओझा ने मामला दर्ज कराया है जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि इस फिल्म के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपमानित किया गया है।
इस मामले में याचिकाकर्ता ने अभिनेता अनुपम खेर, अक्षय खन्ना, फिल्म के निर्माता और निर्देशक समेत 14 लोगों पर केस दर्ज कराया है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है। याचिकाकर्ता सुधीर ओझा ने कहा है कि इस फिल्म के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुषमा स्वराज, अटल बिहारी वाजपेयी, लालू प्रसाद यादव और मायावती को अपमानित किया गया है।
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के लिए अनुपम खेर 14 पर केस दर्ज

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान