April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लोकसभा में हंगामा, 26 सांसदों को किया निलंबित

एआईएडीएमके के 26 सासंदों को निलंबित कर दिया है। इन सभी सांसदों को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 5 दिन के लिए निलंबित किया है। यह सभी वेल में आकर हंगामा कर रहे थे।
गौरतलब है कि संसद सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सांसद अकसर वेल में आकर हंगामा करते हैं। लेकिन अब यह हंगामा उनके लिए खतरे से खाली नहीं है। हालही में लोकसभा रूल्स कमेटी ने ऐसा करने वालों को खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। इस नए नियम के तहत वेल में जाकर हंगामा करने वाले सांसदों को निलंबित किया जा सकता है। वहीं अपनी सीट पर खड़े होकर हंगामा करने वाले सांसदों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Share to...