April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोई और देश होता तो ऑस्कर में जाती यह फिल्म : अनुपम खेर

एक्टर अनुपम खेर की फिल्म द एसिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब इस पर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के राजनीतिक करियर पर बेस्ड मूवी लंबे समय से चर्चा में रही है। अनुपम खेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मनमोहन सिंह की तरह नकल करने के लिए मैंने किताब पढ़ीं। मैंने पहली फिल्म में 28 साल की उम्र में 65 साल के बूढ़े का रोल किया था।
विवाद के बारे में अनुपम खेर ने कहा कि यूथ कांग्रेस के लीडर ने इस बारे में एक खत लिखा लेकिन पहले मैंने इग्नोर किया। हमने बहुत ही करेक्ट कार्यप्रणाली बनाई है। हमने फिल्म सेंसर बोर्ड को दिखाई और फिर वहां से ओके होकर आई। इसलिए फिल्म को किसी और को दिखाने का मतलब नहीं है।

Share to...