April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देहरादून में नदी पर बना लोहे का पुल गिरा, 2 की मौत

उत्तराखंड में एक नदी पर बना लोहे का पुल गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसा शुक्रवार सुबह देहरादून जिले के गढ़ी कैंट इलाके में हुआ। सुबह कुछ लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार तड़के सुबह उस वक्त हुआ, जब पुल से एक मिनी ट्रक और बाइक गुजर रही थी। दोनों वाहन पुल के साथ नीचे जा गिरे।
तमसा नदी पर बना यह पुल अंग्रेजों के जमाने का है। गौरतलब है कि इस 100 साल पुराने पुल की जगह नए पुल को बनाने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।

Share to...