April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कार्यकर्ता पर बोले कुमारस्वामी, आरोपी को बेरहमी से मार दो

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विवादास्पद बयान दिया है। जेडीएस के स्थानीय नेता प्रकाश की हत्या के बाद उन्होंने फोन पर कहा कि हत्या करने वाले को बेहरमी से मार डालो। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री के करीबियों सफाई देते हुए कहा कि यह एक भावनात्मक अभिव्यक्ति थी। कुमारस्वामी ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुमारस्वामी ने कहा कि वे याने कि प्रकाश अच्छे आदमी थे। मुझे नहीं पता कि उसे किसने मारा। उस अधर्मी को बेरहमी से मार दो। इसमें कोई समस्या नहीं है। बाद में कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया। अगर मैंने कुछ बोला तो उस वक्त मैं भावुक हो गया था। पार्टी कार्यकर्ता आपा न खोएं, संदिग्धों की हत्या के 2 अन्य मामलों में तलाश की जा रही है। वे जेल में थे और 2 दिन पहले ही जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी।
प्रकाश जनता दल सेक्युलर के नेता थे। उनकी पत्नी जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष थीं। अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को प्रकाश की उस वक्त हत्या कर दी, जब वह कार से मद्दूरे जा रहे थे।

Share to...