पुलवामा जिले के त्राल में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए। इनमें से एक विदेशी आतंकी जाकिर मूसा के गुट अंसार गजवतुल हिंद से जुड़ा था। बाकी 5 आतंकी कश्मीर के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। मुठभेड़ के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट के बाद अरमपोरा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसमें राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। तलाशी के दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में 6 आतंकी मारे गए। आतंकियों के समर्थन में प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
त्राल में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर
PTI10_12_2016_000073B

More Stories
Gwalior News 2026: नई शिक्षा नीति, डिजिटल सिस्टम और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली यह ऐतिहासिक सफलता
Leopard Rescue Updates: रिहायशी इलाके में आराम फरमाती दिखी वयस्क मादा तेंदुआ, देर रात तक चला अभियान
Madhya Pradesh Job Updates: एआई, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, 85 हजार से अधिक नई भर्तियां पूरी