नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार आर्थिक सुधार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा सकती है। सबकुछ ठीक रहा तो सरकार कागज के नोट की तर्ज पर डिजिटल नोट याने कि करेंसी जारी कर सकती है। जानकारी की मानें तो इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में आर्थिक मामलों की सचिव की अगुवाई में बनी समिति ने अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। कमेटी ने अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट में इसपर अहम सिफारिशें की हैं।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को डिजिटल नोट लॉन्च करने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। सरकार को फिजिकल रुपये के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक नोट भी जारी करना चाहिए। इससे बिटकॉइन जैसी वर्चुअल करेंसी से निपटने में सरकार को मदद मिलेगी।
आर्थिक मामलों की सचिव की अगुवाई में बनी समिति का कहना है कि डिजिटल नोट जारी करने और सर्कुलेशन पर आरबीआई का पूरा कंट्रोल होना चाहिए।
जल्द आ सकते है डिजिटल नोट, सरकार को वर्चुअल करेंसी से निपटने में मिलेगी मदद

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण