बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए स्याना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उनकी मौत गोली लगने की वजह से ही हुई थी। उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी।
बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर सुबोध की लेफ्ट आई ब्रो के पास से गोली लगी थी। जो अंदर घुस गई थी। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में लिखा है कि गोली उनके सिर के पीछे के हिस्से में जाकर फंस गई थी।
पीएम रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से नहीं बल्कि 6 से 8 फीट की दूरी से गोली मारी गई थी। साथ ही उनके ऊपर ब्लंट ऑब्जेक्ट यानी किसी नुकीले हथियार से 4 से 6 बार हमला किया गया था।
बुलंदशहर हिंसा : गोली गलने से हुई इंस्पेक्टर सुबोध की मौत

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण