April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

2014 की लहर अब आम आदमी के लिए कहर बन गई : नवजोत सिंह सिद्धू

मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। नवजोत ने भोपाल में कहा कि 2014 की लहर अब आम आदमी के लिए कहर बन गई है, ज़हर बन गई है। केन्द्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गए हैं।
पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारे को भारत के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर से जोड़ने वाले प्रस्तावित करतारपुर गलियारा को बनाए जाने की सिख समुदाय की लम्बे समय से लंबित मांग अंततः पूरी हो सकती है क्योंकि दोनों देशों ने अपने अपने क्षेत्रों में गलियारा बनाने की घोषणा की है।
पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से गलियारे के निर्माण के केन्द्र के फैसले का पंजाब मंत्रिमंडल के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वो गले मिलना रंगा लाया है। वो 15-16 करोड़ लोगों के लोगों के लिए अमृत सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि कम से कम वो राफेल डील तो नहीं थी।
वहीं भारत ने पाकिस्तान सरकार से कड़ा विरोध दर्ज करवाया है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा यात्रा की अग्रिम अनुमति दिए जाने के बावजूद इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त के अधिकारियों को परेशान किया गया तथा भारतीय तीर्थयात्रियों को 21 व 22 नवंबर को गुरुद्वारा ननकाना साहिब तथा गुरुद्वारा सच्चा सौदा तक नहीं जाने दिया गया।

Share to...