5 बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकॉम 48 किग्रा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। गुरुवार को सेमीफाइनल में 35 साल की भारत की स्टार मुक्केबाज ने उत्तर कोरिया की किम हयांग मि को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से मात दी।
अपने छठे स्वर्ण की कोशिश में जुटीं मेरीकॉम ने 24 नवंबर को होने वाले स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। सेमीफाइनल में पहुंचते ही वह चैंपियनशिप में अपना सातवां पदक पहले ही पक्का कर चुकी थीं।
मेरीकॉम ने पिछले साल एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में इसी उत्तर कोरियाई मुक्केबाज को पराजित किया था, जो काफी फुर्तीली और आक्रामक खेलती हैं। मेरीकॉम ने केडी जाधव हॉल में घरेलू दर्शकों के सामने अपनी प्रतिद्वंद्वी को एक बार फिर मात दी। उन्होंने अपने सटीक मुक्कों से 29-28, 30-27, 30-27, 30-27, 30-27 अंक हासिल किए।
अब वह शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में यूक्रेन की हन्ना ओखोटा से भिड़ेंगी, जिन्होंने जापान की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदकधारी मडोका वाडा को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से पराजित किया।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेरीकॉम फाइनल

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम