पश्चिम गोदावरी जिले के एक गांव में महिलाओं ने पिछले 9 महीनों से दिन में नाईटी पहनना बंद कर दिया। गांव के बुजुर्गों ने महिलाओं के दिन में नाईटी पहनने पर रोक लगाई है। बुजुर्गों का मानना है कि नाईटी सिर्फ रात में पहनने के लिए होती है। यदि कोई महिला इस नियम का पालन नहीं करती तो उसे 2000 रुपए का जुर्माना भी देना पड़ता है।
टोकलापल्ली गांव में नाईटी पहनने पर 9 महीने पहले रोक लगी थी। लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर उस वक्त वायरल हुआ, जब राजस्व विभाग के कुछ अफसरों ने गांव का दौरा किया। गांव में कुल 1800 महिलाएं हैं। गांव में बुजुर्गों की 9 सदस्यीय टीम ने इस आदेश को लागू करने के लिए नई योजना बनाई है। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक किसी महिला के नाईटी पहनने की जानकारी देने पर दूसरी महिला को 1000 रुपए का इनाम भी दिया जाता है। कमेटी का कहना है कि जुर्माने की राशि को गांव के विकास कामों में खर्च किया जाता है। राजस्व विभाग के अफसरों के अनुसार गांव की कोई भी महिला इस फैसले के विरोध में नहीं है।
यदि दिन में पहनी महिलाओं के नाईटी तो देना होगा 2 हजार जुर्माना

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर