April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

धनतेरस कल, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी

धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। माना जाता है इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी, जो कि देवताओं के वैद्य हैं प्रकट हुए थे। स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए इस दिन धन्वन्तरि देव की उपासना की जाती है। इस दिन को कुबेर का दिन भी माना जाता है और धन सम्पन्नता के लिए कुबेर की पूजा की जाती है।
इस दिन लोग मूल्यवान धातु जैसे नए बर्तनों और आभूषणों का क्रय करते हैं। उन्हीं बर्तनों तथा मूर्तियों आदि से दीपावली की मुख्य पूजा की जाती है। इस बार धनतेरस की पूजा 5 नवंबर यानी सोमवार के दिन की जाएगी। धनतेरस पर खरीदारी के 2 मुहूर्त विशेष शुभ होंगे। दोपहर 01ः11 से 02ः43 तक और शाम को 05ः49 से 07ः46 तक है।

Share to...