लंबा इंतजार खत्म हुआ और रविवार को दिल्ली को खूबसूरत सिग्नेचर ब्रिज का तोहफा मिल गया। सिग्नेचर ब्रिज पर जारी सियासत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका उद्घाटन किया। केजरीवाल के पहुंचने से पहले बीजेपी ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। मनोज तिवारी के वहां पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान मनोज तिवारी को गुस्सा आ गया और वो पुलिस से भिड़ गए। बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने ब्रिज के निर्माण को दोबारा शुरू कराया था और अब अरविंद केजरीवाल उद्घाटन कर रहे हैं।
मनोज तिवारी ने कहा कि इलाके के सांसद होने के नाते मैं यहां सिग्नेचर ब्रिज पर आया हूं। गौरतलब है कि जहां पर उद्घाटन है वहां से सांसद मनोज तिवारी हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया था। मैं यहां से सांसद हूं, तो समस्या क्या है? क्या मैं एक अपराधी हूं? उन्होंने कहा कि यहां अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए हूं। सिग्नेचर ब्रिज पर हुए हंगामे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने यहां हजारों लोग बिना निमंत्रण पत्र के आए हैं। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी अपने आपको वीआईपी मानते हैं। बीजेपी के समर्थकों ने आप कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
केजरीवाल ने किया सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन, मनोज तिवारी को मंच से दिया धक्का

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल