बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के मुखिया अखिलेश यादव के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस को झटका दिया है। केजरीवाल ने नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं, वो कांग्रेस को वोट न दें।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जो बन जाए, दिल्ली में सांसद आम आदमी पार्टी का बनाना। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि अपने मोबाइल पर मेरा भाषण रिकॉर्ड कर लो और वॉट्सऐप पर फैला दो।
केजरीवाल ने कहा कि 4 साल पहले 2014 में जनता ने दिल्ली से 7 सांसद बीजेपी के चुने थे फिर एक साल बाद जनता ने 2015 में 67 सीट देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। अब जनता बताए कि किसने ज्यादा काम किया, आम आदमी पार्टी ने या बीजेपी वालों ने। उन्होंने आगे कहा कि अगर दिल्ली में 7 सांसद आम आदमी पार्टी के होते तो दिल्ली में 10 गुना स्पीड से काम होता। हम संसद ठप्प कर देते लेकिन मेट्रो का किराया बढ़ने नहीं देते। हमारे सांसद होते तो दिल्ली में सीलिंग नहीं होती।
केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बहुत लोग कहते हैं, पिछली बार गलती कर दी, अब आम आदमी पार्टी को वोट देंगे। लोग कहते हैं कि राहुल गांधी को वोट नहीं देना चाहते। प्रधानमंत्री जो बन जाए, दिल्ली में सांसद आम आदमी पार्टी का बनाना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही विकल्प है। केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग मोदी को हराना चाहते हैं वो कांग्रेस को वोट न दें और जो बीजेपी को हराना चाहते हैं वो आम आदमी पार्टी को वोट दें।
ये क्या… केजरीवाल ने बोला कांग्रेस को वोट दे, फिर भी राहुल को लगा झटका

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर