April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दाती महाराज रेप केस में चार्जशीट दाखिल, नहीं मिले है यह सबूत

दाती महाराज रेप केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। दाती और उसके 3 सौतेले भाइयों का नाम चार्जशीट के कॉलम नंबर 11 में आरोपी के तौर पर है। क्राइम ब्रांच को दाती महाराज को गिरफ्तार करने के पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं।
क्राइम ब्रांच को पीड़िता ने पाली आश्रम में जिन 3 तारीखों पर उसके साथ रेप होने की एफआईआर दर्ज कराई थी, उसमें से एक तारीख को लड़की पाली में मौजूद नही थी, बल्कि अजमेर में अपने कॉलेज में मौजूद थी, जिसके सबूत कॉलेज में पीड़िता की हाजिरी से मिले हैं।
वहीं दिल्ली आश्रम में जिस तारीख को दाती पर पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया था उस दिन शनि अमावस्या थी और दाती भस्म लगाकर पूजा हवन में शामिल था और सैकड़ों की तादात में पीड़िता सहित आश्रम की अन्य लडकियां और अनुयायी भी मौजूद थे। उस दिन भी कोई ऐसा सबूत पुलिस को नहीं मिला जो ये साबित कर पाए कि पीड़िता के साथ दाती ने कोई जोर जबरजस्ती की।

Share to...