April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राज कपूर की पत्नी का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 87 साल की थीं। कृष्णा राज कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। कृष्णा राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से आज सुबह मेरी मां का निधन हो गया। बुढ़ापा भी एक कारण था। कृष्णा राज कपूर की पोती और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपनी दादी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि मैं आपके बेहद प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।

Share to...